तरहसी: तरहसी-पांकी विस क्षेत्र से रांची रैली में जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बालूमाथ में रोका गया,विधायक शशिभूषण ने दिया धरना
Tarhasi, Palamu | Aug 23, 2024 तरहसी-पांकी विधानसभा क्षेत्र से रांची रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जांच के बहाने हेरहंज औऱ बालूमाथ में रोके जाने पर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता बालूमाथ में धरना पर बैठ गए। उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया।