तरहसी: सोनपुरा अमानत नदी घाट से अवैध बालू ले जा रहा ट्रैक्टर मटलौंगा विद्यालय के समीप से हुआ जब्त
Tarhasi, Palamu | Aug 24, 2024 तरहसी प्रखंड के सोनपुरा स्थित अमानत नदी घाट से अवैध बालू उठाव किया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीरज कुमार के निर्देश पर शनिवार को मॉर्निंग पर निकले कसमार पिकेट प्रभारी अमलेश कुमार ने मटलौंगा विद्यालय के समीप कच्ची सड़क से गुजर रहे एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा।