तरहसी: फुटबाल की दिवानगी गांव के खेत-खलिहानों से अंतर्राष्ट्रीय मैदानों तकःलवली गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा
Tarhasi, Palamu | Aug 26, 2024 स्व. रामा सिंह एवं स्व. विनोद सिंह की स्मृति में पीएफएसएल क्लब हरना दरजाही द्वारा आयोजित फूटबाल टूर्नामेंट के समापन पर सेकेंड टुर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैदान में फुटबाल को उछाल कर किया। क्लब के अध्यक्ष ने फूलमाला देकर लवली गुप्ता का स्वागत किया।