तरहसी: टरिया की दसवीं की गर्भवती छात्रा की परिवार वाले जबरदस्ती यूपी में करवा रहे थे,प्रशासन ने किया रेस्क्यू
Tarhasi, Palamu | Aug 25, 2024 तरहसी प्रखंड की टरिया पंचायत क्षेत्र की एक 10वीं की गर्भवती छात्रा की परिवार वाले जबरदस्ती उत्तर प्रदेश के इलाके में शादी करवा रहे थे। सूचना चाइल्डलाइन को टोल फ्री नंबर पर मिली थी,जिसके बाद तरहसी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग का रेस्क्यू किया। नाबालिग ने प्रशासनिक टीम को बताया है कि वह गर्भवती है और उसका प्रेमी बगल के गांव का है।