तरहसी: तरहसी के दिलीप दांगी को कारीमाटी घाटी में लुटपाट के लिए गोली मारने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Tarhasi, Palamu | Aug 22, 2024 पलामू के पांकी और लातेहार के हेरहंज के सीमावर्ती पोरसम के कारीमाटी में तरहसी के कुम्हराडीह के दिलीप दांगी पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देसी कट्टा, 8 एमएम की एक जिंदा गली और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार लुटेरों में सरईडीह के रंजन कुमार सिंह, उलगड़ा के लाल सूरज और गढ़गांव के गोल्डन आलम शामिल हैं।