रूड़की: बेडपुर चौक से पुलिस ने एक महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पति और ससुर को किया गिरफ्तार
पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूजा नाम की महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पति नितिन और ससुर पाल सिंह को बेडपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया है। पूजा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।