रूड़की: पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले को लेकर बम निरोधक दस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले को लेकर आज बम निरोधक दस्ते ने चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान के चलते टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। इसके साथ ही दरगाह में आए जायरीनों के सामान की भी जांच की गई है। इस दौरान टीम में ललित मोहन,दीपक भट्ट,मनजीत सिंह,पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे है।