रूड़की: कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, मारपीट और चेक बाउंस के मामले में थे फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे मोहम्मदपुर गांव निवासी नबी हसन और हरिद्वार के न्यू शिवालिक नगर निवासी अजय कुमार नाम के दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। नबी हसन मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। जबकि अजय कुमार चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है।