रूड़की: सालियर गांव के पास सड़क किनारे बैठे एक युवक को एक तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,युवक की मौके पर हुई मौत
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव के पास देर रात सड़क किनारे बैठे रामपुर चुंगी निवासी विशाल नाम के एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।