रूड़की: सालियर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार,चोरी के मामले में चल रहा था फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे सालियर गांव निवासी विशाल पुत्र बबलू नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विशाल चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा विशाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।