रूड़की: मेहवड कला गांव से पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की गई एक बाइक बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मेहवड कला गांव निवासी कुर्बान और दानिश नाम के दो बाइक चोरों को मेहवड कला गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गई एक बाइक बरामद कर ली है। माहीग्रान निवासी असद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।