नंदलाल जी का निधन कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : प्रतिभा सिंह
चार बार विधायक रहकर क्षेत्र के विकास में दिया महत्वपूर्ण योगदान, लोग हमेशा उनके कार्यों को याद रखेंगे
शिमला। पूर्व सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधायक नंदलाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नंदलाल जी का निधन उनके लिए बेहद दुखद है। उनका इतनी जल्दी इस दुनिया से चले जाना सभी के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि धनलाल जी का निधन क्षेत्र की जनता और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वह चार बार विधायक रहे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि नंदलाल जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनका निधन निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों के लिए भी बेहद दुखद है।