हमीरपुर: ग्राम मंगरौल से थाना जरिया पुलिस ने दहेज निषेध अधिनियम के तहत 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन मे जिले में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना जरिया पुलिस टीम द्वारा मु0सं0 56/2024 धारा 498A/304B भा0द0सं0 व दहेज निषेध अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणो मे विपत कुमार पुत्र महेश्वरीदीन और महेश्वरीदीन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मंगरौल थाना जरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।