हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में फसल बर्बाद देखकर किसान को आया अटैक, हुई मौत
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड 14 में फसल बर्बाद देखकर किसान को अटैक आने से किसान की मौत हो गई है। बता दें, 50 वर्षीय किसान की सवा 2 बीघा जमीन थी जिसमें एक बीघा टेढा गांव व सवा बीघा मुंडेरा के क्वेटरा डेरा में थी। पत्नी कल्ली ने बताया कि वह शनिवार को टेढा में सरसों की फसल देखने गए थे। जो ओलावृष्टि से पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। वह खेत देखने के बाद शाम को घर आये और बार-बार फसल खराब होने के बात करते रहे थे।