हमीरपुर: मुख्यालय में कानपुर सागर हाइवे पर जाम में फंसे पति-पत्नी, मां की गोद में नवजात की हुई मौत
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम एक बार फिर काल बन गया। मूसानगर के किसवा दुलारी गांव निवासी अनीता अपने पति संदेश के साथ बाइक से बीमार एक माह की बच्ची आध्या को दिखाने के लिए हमीरपुर निकली थी। आनूपुर मोड़ से यमुना पुल तक पहुंचने में पति-पत्नी को लगभग ढाई घंटे लग गए। इसी बीच इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हो गई है।