हमीरपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जरिया व जलालपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण
रविवार को दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जरिया एवं जलालपुर थाना क्षेत्र के चिन्हित विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अलकछवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय करियारी, राजकीय इण्टर कालेज सरीला, यूपीएस ममना, उच्च प्राथमिक विद्यालय मसीदन आदि का निरीक्षण किया हैं।