हमीरपुर: रिरूवा बुजुर्ग गांव में सोने चांदी के जेवर सहित नगदी की चोरी, नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा
रिरूवा बुजुर्ग गांव की पीड़िता रंजीता पत्नी हरिकृष्ण ने थाने में तहरीर दी और बताया कि शुक्रवार की देर शाम 8:30 बजे दरवाजे की कुंडी लगाकर जेठानी के घर सब्जी लेने चली गई थी, घर आकर देखा तो घर का दरवाजा खुला था। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के आभूषण व नगदी चोर चोरी करके भाग गए।