हमीरपुर: कुरारा कस्बे में नाली की सफाई न होने से पनप रहे मच्छरों से परेशान लोगों ने की सफाई व्यवस्था की मांग
कुरारा कस्बे में नाली व नालों की सफाई व्यवस्था न होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है क्योंकि कचड़ा व कूड़ा करकट नालियों में भर गया है। पानी के रुकने से मच्छर पनप रहे हैं तथा कूड़े से दुर्गंध भी उठती है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा वासियों ने नालों की सफाई व्यवस्था कराए जाने की मांग नगर पंचायत से की है।