मुंगावली: सागर गांव में माटी गणेश, सिद्ध गणेश प्रशिक्षण में मिट्टी से प्रतिमा बनाना सिखाया गया
मुंगावली के ग्राम सागर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ‘माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन ने बुधवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ब्लॉक समन्वयक वंदना सगर के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षक करण सिंह प्रजापति ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि सिखाई।