समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1899,
दिनांक:-14 नवंबर 2026,
====================
🌅 *लोक आस्था के महापर्व छठ पर बिहार की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!* 🙏
महापर्व छठ के अवसर पर बिहार एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु दलखोला चेकपोस्ट पर जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा विशेष सजावट, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था एवं LED स्क्रीन के माध्यम से छठ के पारंपरिक गीतों और स्वागत संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है।
इसके साथ ही, मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नशा उन्मूलन अभियान से संबंधित जागरूकता वीडियो का भी निरंतर प्रसारण किया जा रहा है।
आइए, छठ की पवित्रता, सामाजिक सद्भाव और स्वास्थ्यपूर्ण जीवन के संकल्प के साथ नशामुक्त बिहार के निर्माण में सहभागी बनें।
छठ व्रतियों का सम्मान – नशामुक्त समाज का निर्माण।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026