Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
pcnews.com
आप सभी को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं.....
Purnia East, Purnia
| Nov 14, 2026
MORE NEWS
पूर्णिया पूर्व के रामपुर पंचायत में छठ घाटों की हो रही साफ-सफाई, जनप्रतिनिधि लगातार मैदान में! #PurneaCentralNews #Purnia #ChhathPuja #RamPurPanchayat #ChhathGhat #LiveReporting #BiharNews #PurneaNews
Purnia East, Purnia | Nov 14, 2026
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1893, दिनांक:-14 नवंबर 2026, ==================== जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवर निरीक्षक मद्यनिषेध ऋतु कुमारी के नेतृत्व में कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मुसहरी में ड्रोन के माध्यम से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।साथ ही, शराब निर्माण एवं भंडारण में प्रयुक्त उपकरणों एवं डब्बों को भी मौके पर ध्वस्त एवं विनष्ट किया गया। मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1892, दिनांक:-14 नवंबर 2026, ==================== छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग चौकस, 325 छठ घाटों पर की गई विशेष विद्युत व्यवस्था:- लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। पूर्णिया जिले में लगभग 400 छठ घाटों पर पर्व का आयोजन होना है। इसे देखते हुए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 325 ऐसे छठ घाट, जहां विद्युत सुविधा उपलब्ध है, वहां विशेष व्यवस्था की गई है। विभाग का प्रयास है कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। एनबीपीडीसीएल, पूर्णिया अंचल के अधीक्षण अभियंता श्री बासुकी शंकर रजक ने बताया कि दीपावली के अवसर पर भी पूरे जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी। इसी प्रकार छठ महापर्व के दौरान भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि छठ घाटों पर आतिशबाजी से परहेज करें। आतिशबाजी के दौरान बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत उपकरणों के संपर्क में आने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। श्रद्धालु बिजली के पोल एवं ट्रांसफार्मरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इनके आसपास खड़े होने से बचें। वहीं, एनबीपीडीसीएल, पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता श्री बी.पी. बागीश ने बताया कि जिले के सभी 35 विद्युत शक्ति उपकेंद्रों पर बिजली कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसके अतिरिक्त भीड़भाड़ वाले मार्गों पर भी विभागीय कर्मी मुस्तैद रहेंगे। विद्युत सुविधा से युक्त सभी 325 छठ घाटों पर विशेष रूप से कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़भाड़ वाले छठ घाटों पर बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी लगातार निगरानी की जाएगी। विभाग की प्राथमिकता छठ महापर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ को भव्य एवं बेहतरीन तरीके से मनाने के लिए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वावधान में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। पूर्णिया हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन तथा शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई है। पूरे शहर में छठ के पारंपरिक गीत गूँज रहे हैं और जगह-जगह आकर्षक बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन तैयारियों से यहाँ आने-जाने वाले यात्रियों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को बिहार की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था की सुंदर झलक मिल रही है। जिला प्रशासन ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखते हुए श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ इस महापर्व को मनाएँ। जय छठी मैया! सबका मंगल हो! 🌅 IPRD Bihar #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ को भव्य एवं बेहतरीन तरीके से मनाने के लिए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वावधान में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। पूर्णिया हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन तथा शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई है। पूरे शहर में छठ के पारंपरिक गीत गूँज रहे हैं और जगह-जगह आकर्षक बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन तैयारियों से यहाँ आने-जाने वाले यात्रियों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को बिहार की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था की सुंदर झलक मिल रही है। जिला प्रशासन ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखते हुए श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ इस महापर्व को मनाएँ। जय छठी मैया! सबका मंगल हो! 🌅 IPRD Bihar #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
आज छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है। बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया की ओर से सभी व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। जय छठी मैया! सबका मंगल हो! 🙏
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026