कुलपहाड़: डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पर अभद्रता का आरोप, कुलपहाड़ निषाद समाज में नाराजगी
कुलपहाड़ (महोबा)। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ एक टीवी न्यूज डिबेट के दौरान अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने के आरोप को लेकर निषाद समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद संतोष कुमार रैकवार के नेतृत्व में निषाद समाज के एक दर्जन से अधिक लोगों ने कुलपहाड़ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की.।