प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी, व्यापारियों में मची खलबली
विश्वनाथगंज अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर सड़क की पटरिया पर अतिक्रमण को हटवाने के लिए क्षेत्राधिकार विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष देल्हूपुर मय फोर्स के साथ गुरुवार रात 8:30 बजे जा पहुंचे। विश्वनाथगंज बाजार में पटरी तक किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए माइक से अलाउंस किया गया । इसके बाद सड़क की पटरी पर लगे टीन शेड को हटवाना शुरू कर दिया।