प्रतापगढ़: अठगंवा दुबान वार्ड में कच्चा मकान गिरने से गृहस्ती मलबे में दबकर हुई खराब
नगर पंचायत अंतू के अठगंवा दुबान वार्ड के रहने वाली उर्मिला देवी का दो मंजिला काफी पुराना कच्चा मकान था। कच्चे मकान में ही उन्होंने अपनी गृहस्ती रखी हुई थी। उससे सटकर उन्होंने पक्का मकान बनाया हुआ है।जिसमे परिवार सहित रहती हैं। कच्चे मकान के बगल से पानी बहने से कुछ दिनों से मकान मे रिसाव हो रहा था। पानी की सीलन के चलते गुरुवार शाम 7.30 गिर गया।