प्रतापगढ़: आगामी महाकुम्भ को लेकर सदर समेत पूरे जिले में चला अभियान, 136 वाहनों का चालान किया गया, वसूला गया ₹3500 का जुर्माना
आगामी महाकुम्भ लेकर प्रतापगढ़ पुलिस ने सदर समेत पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया। एसपी डॉ अनिल कुमार ने गुरुवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुये बताया की पुलिस टीम ने तालशी के।दौरान 136 वाहनों का चालान और एक वाहन सीज करते हुए 3500 रुपये का जुर्माना लगाया और 03 वाहनों को क्रेन से उठवाया गया।