प्रतापगढ़: बभनी बाजार में एक युवती को घर से भगा ले गया युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के बभनी बाजार की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती के गांव में कोतवाली नगर सुल्तानपुर के अहिमाने निवासी युवक सोनू हरिजन की रिश्तेदारी है। वह अक्सर अपने रिश्तेदार के यहां आता जाता था। इसी दौरान वह युवती को अपने प्रेम जाल में फसा लिया। 3 जनवरी को युवक अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचा तथा बहला फुसलाकर उसे अपने साथ भगा ले गया।