प्रतापगढ़: तेलियानी गांव के एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर मां-बहन की गाली देकर जान से मारने की दी गई धमकी
प्रतापगढ़ जनपद के तेलियानी गांव के रहने वाले योगेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय तिलकधारी सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर गांव के ही एक युवक ने मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसका स्क्रीनशॉट भी उन्होंने रखा है। योगेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार की शाम 6 बजे एसपी से शिकायत की है।