प्रतापगढ़: अंतू इलाके के एक गांव की युवती को भगाने के मामले में पुलिस ने मामा-मामी समेत 3 पर दर्ज किया केस
अंतू इलाके के एक गांव की 22 वर्षीय युवती को भगाने के मामले में पुलिस ने मामा-मामी समेत 3 पर केस दर्ज किया है। एएसपी दुर्गर्श सिंह ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि 2 जनवरी की रात 22 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर एक युवक भगा ले गया ।युवती के पिता ने आरोपी युवक के अलावा बेटी के मामा और मामी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।