Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
newsbankaprime
#इस धनतेरस लवकुश ज्वेलर्स से करें सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी, ग्राहकों के लिए खास मौका #videosvirales #facebookreelsviral #BiharNews
Banka, Banka
| Nov 5, 2026
#इस
#videosvirales
#facebookreelsviral
#biharnews
MORE NEWS
फुल्लीडुमर में डीएम का औचक निरीक्षण, स्कूल में कम बच्चे और आंगनबाड़ी में पोषाहार नहीं मिलने पर जताई नाराजगी!
Banka, Banka | Nov 5, 2026
#बांका में बिलासी डैम से लेकर पंचायत सरकार भवन तक पहुंचे डीएम, विकास कार्यों का लिया जायजा #videosvirales #dmbanka #facebookreelsviral
Banka, Banka | Nov 5, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों के जीर्णोद्धार की पहल, बच्चों को मिल रहा बेहतर शैक्षणिक वातावरण। सरस्वती विद्या निकेतन (मिडिल स्कूल) +2 श्री दुर्गा उच्च विद्यालय, शक्तिनगर, बौंसी, बांका। #सेवा_संकल्प_अभियान #कायाकल्प_अभियान #विद्यालय_जीर्णोद्धार #शिक्षा_व्यवस्था #बेहतर_शैक्षणिक_वातावरण #बच्चों_का_उज्ज्वल_भविष्य #बांका #बौंसी #Banka #Bihar #DistrictAdministrationBanka
Banka, Bihar | Nov 5, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में दिनांक 4 नवंबर 2026 को बांका जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा पी०एन०जी० (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन के आच्छादन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने पी०एन०जी० कनेक्शन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर प्राप्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बांका को निर्देशित किया गया कि एच०पी०सी०एल० के पदाधिकारियों एवं सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्य करें तथा दिसंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्य के अतिरिक्त भी अधिक से अधिक घरों को पी०एन०जी० कनेक्शन से आच्छादित करने पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अधिक से अधिक संवेदकों को कार्य में नियोजित करने तथा पर्याप्त मानव बल का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन लगभग 30 से 40 घरों को पी०एन०जी० कनेक्शन से आच्छादित करने तथा दैनिक प्रगति का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि बांका जिले में पी०एन०जी० कनेक्शन का निर्धारित लक्ष्य 3,200 घरेलू कनेक्शन है, जिसके विरुद्ध अब तक 1,252 घरेलू कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं। बैठक में वरीय पदाधिकारी, एच०पी०सी०एल०, बांका द्वारा घरेलू पी०एन०जी० कनेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई विशेष पहल की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा बांका जिले के घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) से जोड़ने हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब घरेलू पी०एन०जी० कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि पूर्व में इसके लिए ₹300 + GST अर्थात कुल ₹354 शुल्क देना पड़ता था। पी०एन०जी० कनेक्शन को अधिक सुविधाजनक एवं किफायती बनाने हेतु उपभोक्ताओं के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट के दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। एकमुश्त सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹6,000 है, जो पूरी तरह रिफंडेबल है। वहीं, दैनिक किराया विकल्प के तहत मात्र ₹1 प्रतिदिन देना होगा, जो नॉन-रिफंडेबल है। इस विकल्प में एकमुश्त सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने की आवश्यकता नहीं है। पी०एन०जी० पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक सीधे पहुंचने वाला सुरक्षित, सुविधाजनक एवं निरंतर रसोई ईंधन है। इसके उपयोग से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं भंडारण की आवश्यकता नहीं रहती है। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 34 52711 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://mypng.gov.in पर किया जा सकता है। बांका जिले के सभी घरेलू उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे एच०पी०सी०एल० की इस विशेष योजना का लाभ उठाएं तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को अपनाएं। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 5, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज फुल्लीडुमर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय राजवाड़ा , रुपेश कुमार सिंह द्वारा विकसित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र एवं मत्स्य पालन एवं मुर्गी पालन के एकीकृत कृषि मॉडल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों के संबंध में बातचीत करते हुए उनकी शैक्षणिक प्रगति का जायजा लिया। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि टोला सेवकों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे नियमित रूप से अपने बच्चों को विद्यालय भेजें तथा बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा विद्यालय भवन का रंग-रोगन कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के समीप स्थित अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले पोषक आहार की गुणवत्ता एवं वितरण की जानकारी ली। पोषक आहार उपलब्ध नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, फुल्लीडुमर एवं संबंधित सेविका-सहायिका से स्पष्टीकरण पूछने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण पोषक आहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र को विद्यालय परिसर में शिफ्ट किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पंचायती राज विभाग को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग को आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण एवं संबंधित कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जा सके। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत राजवाड़ा ग्राम के प्रगतिशील किसान रुपेश कुमार सिंह द्वारा विकसित मत्स्य पालन एवं मुर्गी पालन के एकीकृत कृषि मॉडल का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने किसान से कृषि एवं पशुपालन से संबंधित गतिविधियों तथा सरकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिन योजनाओं का लाभ उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है, उनके संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। जिला पदाधिकारी ने किसान द्वारा संचालित मुर्गी पालन एवं मत्स्य पालन की गतिविधियों का जायजा लेते हुए इस एकीकृत खेती मॉडल की जानकारी ली। उन्होंने किसान को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने हेतु भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा परिसर में बरगद का पौधा भी लगाया गया। विदित हो कि प्रगतिशील किसान रुपेश कुमार सिंह द्वारा फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत स्थित राजवाड़ा ग्राम में मुर्गी पालन एवं मत्स्य पालन को एक साथ जोड़कर एकीकृत खेती का बेहतर मॉडल विकसित किया गया है। इस मॉडल के माध्यम से वे कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रहे हैं। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 5, 2026
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-2 के तहत फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नवनिर्मित सुधा होल डे मिल्क पार्लर का उद्घाटन आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विमुल, भागलपुर के अध्यक्ष श्री अशोक यादव, प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तथा बांका डेयरी के विपणन प्रभारी श्री के. झा उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुल्लीडुमर परिसर में सुधा होल डे मिल्क पार्लर की स्थापना से प्रखंड के उपभोक्ताओं को काफी लाभ होगा। इस पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुधा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की दैनिक आपूर्ति निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे तथा उनकी सुविधा में वृद्धि होगी। जिला पदाधिकारी ने इस पहल को स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सुधा होल डे मिल्क पार्लर के उद्घाटन के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में अवस्थित विभिन्न वार्डों एवं विभागों का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस क्रम में इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (OT), लेबर रूम, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी, आईपीडी, भव्या पोर्टल, आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा तथा एएनएम की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था एवं एंबुलेंस की उपलब्धता और स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नेटवर्क की समस्या, अस्पताल की चारदीवारी जैसे विभिन्न मुद्दों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में आठ प्रसव हो चुके थे तथा एक प्रसूता प्रसव कक्ष में और एक प्रसूता एनसी वार्ड में प्रतीक्षा कर रही थी। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रसूताओं से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। प्रसूताओं से बातचीत के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 5, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा सिंचाई प्रमंडल, बांका अंतर्गत बिलासी डैम का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डैम में संग्रहित जल की स्थिति एवं जलाशय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से इसकी क्षमता एवं जल उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बांका द्वारा बताया गया कि योजना के द्वितीय चरण में हनुमाना एवं बदुआ जलाशय से गंगाजल लाने हेतु कार्ययोजना का चयन किया जाना प्रस्तावित है। इस योजना के क्रियान्वयन से जलाशयों में जल की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे सिंचाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिलासी जलाशय को उसकी पूर्ण क्षमता तक भरना है, ताकि किसानों को खरीफ एवं रबी फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा बिलासी डैम से निकलने वाली दायीं एवं बायीं मुख्य नहरों के पक्कीकरण हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया, ताकि नहरों के माध्यम से जल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके तथा किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके। बिलासी डैम बांका जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य एवं मनोरम परिवेश से परिपूर्ण यह जलाशय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। जिला पदाधिकारी द्वारा इसकी पर्यटन संबंधी संभावनाओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता जताई गई। जलाशय में जल की उपलब्धता बढ़ने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, बिलासी डैम में मत्स्य पालन का कार्य भी किया जा रहा है। स्थानीय मत्स्यजीवी सहकारी समिति के माध्यम से इससे जुड़े लोगों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। जलाशय में मछली उत्पादन तथा स्थानीय बाजारों में इसकी बिक्री से मत्स्यजीवी अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। बिलासी डैम में जल की उपलब्धता बढ़ने से सिंचाई, मत्स्य पालन, स्थानीय रोजगार एवं पर्यटन विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से जलाशय के बहुआयामी विकास एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 5, 2026
#बांका सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच से मची हलचल, चिकित्सकों-कर्मियों की उपस्थिति की होगी पड़ताल #BiharNews #videosvirales
Banka, Banka | Nov 5, 2026