DMF के करोड़ों के काम पर कांग्रेस का बड़ा सवाल! 🌳⚡
वृक्षारोपण से पहले ट्रैफिक, पार्किंग और बिजली सुरक्षा की योजना क्यों नहीं? कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा। DMF मद से शहर में कराए जा रहे वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मौजूदा कार्यों की समीक्षा, स्थल निरीक्षण और तकनीकी जांच की मांग की है।
ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि शहर में सड़क किनारे वृक्षारोपण जरूरी है, लेकिन पौधे लगाने से पहले भविष्य की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण और विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखना भी जरूरी है।
⚡ बिजली लाइनों के नीचे पौधारोपण पर चिंता
कांग्रेस ने विद्युत लाइनों के नीचे अथवा उनके समीप किए जा रहे वृक्षारोपण को गंभीर विषय बताते हुए विद्युत विभाग से तकनीकी परीक्षण और अनुमति के बाद ही ऐसे स्थानों पर पौधे लगाने की मांग की है।
🌳 पुराने वृक्
Korba, Korba | Sep 7, 2026