दिव्यांगजनों को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने आयोजित हुआ रोजगार मेला
सहायक उपकरण, बस पास और यूडीआईडी कार्ड सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए लगाए गए स्टॉल; 400 हितग्राही लाभान्वित
स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी, लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बालाघाट द्वारा डॉ. रेड्डी फाउंडेशन, जबलपुर के सहयोग से सान्दीपनि विद्यालय, बालाघाट में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में लगभग 400 हितग्राही लाभान्वित हुए।#सेवा_संकल्प_अभियान
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026