#बालाघाट
छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देने एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित
सेवा सेतु अभियान के तहत विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक-2 में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, उनके उद्देश्य तथा पात्र विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार, महाविद्यालय के प्राचार्य नीरज सिंह ठाकुर के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेवा संकल्प अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
छात्रवृत्ति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी
शिविर में महाविद्यालय के छात्रवृत्ति प्रभारी वीरेंद्र कुमार पटले ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं उपलब्ध योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
प्राचार्य नीरज सिंह ठाकुर ने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचना आवश्यक है। विद्यार्थियों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पात्र विद्यार्थियों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके।
सेवा सेतु अभियान के उद्देश्य पर हुई चर्चा
कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार पाण्डेय ने सेवा सेतु अभियान की रूपरेखा एवं उसके क्रियान्वयन की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। छात्रवृत्ति योजनाओं का उचित लाभ लेकर विद्यार्थी अपनी शिक्षा जारी रखते हुए अपने करियर को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. एस.के. अब्दुस शमीम ने भी सेवा सेतु अभियान के विभिन्न पहलुओं पर छात्र-छात्राओं से चर्चा की तथा विद्यार्थियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. एस.के. अब्दुस शमीम, खीनेश ठाकरे, डॉ. प्रतिभा राजपूत, वीरेंद्र कुमार पटले, शालिनी मेश्राम, अमर सिंह गोंड, विक्रांत, पल्लवी, शिखा, वैभव, सुनील एवं वृंदा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation