धौलपुर: दर्ज प्रकरण में कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित परिवार ने एसपी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में दिया ज्ञापन
मलिकपुर के ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर दर्ज प्रकरण में गिरफ्तारी की मांग की है। 27 दिसंबर के बाद दर्ज मामले में पुलिस के द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ितों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस दौरान सिटी सीओ सुरेश सांखला ने पीड़ित लोगों को दर्ज मामले में जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।