धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर रहल मर्डर मामले में एसपी से लगाई कार्यवाही की गुहार
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के दामोदर पुत्र आले गुर्जर निवासी रहल ने अपने परिवार के साथ मिलकर गुरुवार को धौलपुर एसपी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हत्या के मामले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि 4 फरवरी 2024 को मैंने नामजद आरोपियों के खिलाफ कंचनपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।