धौलपुर: एरिया डॉमीनेशन के विशेष अभियान अन्तर्गत कार्यवाही, अभियान में कुल 133 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में जिले में आज मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, फायरिंग आदि घटनाओं में लिप्त चालानशुदा अपराधियों, संगठित, हार्डकोर, वांछित सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाये गये अभियान में धौलपुर पुलिस की टीमों द्वारा दबिश देकर विशेष कार्रवाई की गई है| इस कार्रवाई के दौरान जिले भर में 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया