धौलपुर: हाईवे पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहनों की पीयूसी जांच की गई
जिला कलक्टर धौलपुर के दिशा निर्देशन में मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों के मध्य पीयूसी को लेकर समझाइए अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वह प्रदूषण रहित पर्यावरण के लिए समय-समय पर अपने वाहनों की पीयूसी की जांच करते रहे