धौलपुर: कोतवाली थाना इलाके से हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 आरोपी गिरफ्तार जानलेवा हमले में महिला सहित दो लोग हुए थे घायल
गत वर्ष 14 नवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकापुरा गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे पक्ष से एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हत्या के मामले में पुलिस एक पक्ष के 10 लोग गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। वहीं, गुरुवार को हत्या के प्रयास के मामले में दूसरे पक्ष के पांच लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार