हरसूद: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत हरसूद और छनेरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत सोमवार दोपहर नगर के शैक्षणिक संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड हरसूद श्री राकेश भिड़े द्वारा आदिवासी बालक बालिका छात्रावास हरसूद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। वहीं व्यवहार न्यायाधीश हरसूद श्रीमती द्रुतिका उपाध्याय की उपस्थिति में छनेरा में शिविर लगा।