हरसूद: नरवाई न जलाने की अपील के साथ राँझनी और बखार में लगी किसान चौपाल, किसानों को दिलाई शपथ
Harsud, Khandwa | Feb 20, 2026 खंडवा। पंधाना विकासखंड के ग्राम राँझनी और खालवा विकासखंड के ग्राम बखार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे को किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने किसानों से संवाद कर नरवाई नहीं जलाने की समझाइश दी। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता घटती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, इसलिए वैज्ञानिक तरीके अपनाना जरूरी