सिमडेगा: भाजपा जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी, 98% कार्यकर्ताओं की भागीदारी, 14 दावेदारों के नाम प्रदेश को भेजे जाएंगे
सिमडेगा : गुरुवार को दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में नए जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी हुई। लगभग 98 प्रतिशत कार्यकर्ताओं ने तीन-तीन नामों का प्रस्ताव दिया। चुनाव प्रभारी किशलय तिवारी व पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रक्रिया संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष की दौड़ में कुल 14 दावेदार शामिल हैं। रिपोर्ट सील कर प्रदेश को सौंपी जाएगी।