सिमडेगा: पाकरटांड के घनअम्बा गांव में पड़ोसी ने वृद्ध व्यक्ति को मारा, पैर तोड़ा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
पाकरटांड क्षेत्र के घनअम्बा गांव में पड़ोसी ने वृद्ध व्यक्ति को मार कर पैर तोड़ दिया इसके बाद उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार ढेला तुरी नामक पड़ोसी ने गांव के ही एक वृद्ध छन्दु तुरी को लाठी से पिटाई कर घायल कर दिया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है ।जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को 4:00 बजे बयान लेकर जांच शुरू कर दी।