सिमडेगा: सिमडेगा के पाइकपारा में दो बाइक की टक्कर, दो की मौत, दो घायल
सिमडेगा के पाइकपारा के पास गुरुवार को 3:30 बजे दो मोटरसाइकिल के बीच हुए आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई ,जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।मृतक की पहचान अजीत बा और रवि इंदवार के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लिया तथा घायलों का इलाज सदर अस्पताल सिमडेगा में चल रही है।