सिमडेगा: सिमडेगा कॉलेज मोड़ के पास सड़क हादसे में अज्ञात युवक घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा कॉलेज मोड़ के पास गुरुवार की शाम 4:00 बजे सड़क हादसे में अज्ञात युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घायल युवक को सिमडेगा सदर अस्पताल में पुलिस के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी इलाज चल रही है। पुलिस ने बताया कि होश आने के बाद युवक का नाम पता चल पाएगा इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी।