सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय में पीडीएस 4G ई-पोस मशीन का वितरण, आधार और ई-केवाईसी पर ज़ोर
सिमडेगा समाहरणालय सभागार में गुरुवार को 1:30 बजे पीडीएस डीलरों के बीच डीसी सिमडेगा की मौजूदगी में 4G ई पोस मशीन का वितरण किया गया ।मौके पर डीसी ने सभी पीडीएस डीलरों को आधार सीडिंग और केवाईसी पर जोर देने के निर्देश दिए इसके अलावा सभी लोगों को नई मशीन में संचालन से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक प्रशिक्षण दिलाई गई ताकि किसी को दिक्कत ना हो।