पटियाली: नगला रघी गाँव में सड़क हादसे के बाद तनाव में चल रहे 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला रघी गांव में गुरुवार देर शाम 22 वर्षीय विनीत पुत्र चंद्रपाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, वह शराब का आदी था और सड़क हादसे में घायल होने के बाद से मानसिक तनाव में रहता था। छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।