गढ़ी: गढ़ी उपखण्ड के सुजाजी का गढ़ा में रोडवेज बस की स्टेरिंग फेल, बड़ा हादसा टला
कुशलगढ़ से उदयपुर जा रही रोडवेज बस की गढ़ी उपखण्ड के सुजाजी का गढ़ा गांव में स्टेरिंग फेल होने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बाद में सभी यात्रियों को अन्य बस से उदयपुर के लिए रवाना किया गया।