चानन: चानन प्रखंड के कुंदर गांव में युवक ने घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
चानन थाना क्षेत्र के कुंदर गांव में सोमवार रात बबन यादव के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार सुबह कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका मिला. मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच कराई. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.