मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वेदांत थापली ने इस बार कॉलेज में एबीवीपी का परचम लहराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं, जिनका समाधान पूर्व छात्रसंघ के कार्यकाल में नहीं हो पाया।
वेदांत थापली ने कहा कि कॉलेज का प्रांतीयकरण कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही छात्राओं की सुविधा को देखते हुए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को आवास की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि एमपीजी कॉलेज के विकास और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनका लक्ष्य कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 26, 2026