लखीसराय: नवपदस्थापित डीएम का दिव्यांगजनों ने किया सम्मान
लखीसराय: नवपदस्थापित जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के पदभार ग्रहण के उपलक्ष्य में बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बुधवार के दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसारप्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट किया।