चानन: बन्नू बगीचा थाना पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
बन्नू बगीचा थाना के पुलिस ने शराब सेवन मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार अपराह्न 2 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने मामले में जानकीडीह गांव से इसी गांव के रहने वाले राजकुमार बिंद के पुत्र रविंद्र बिंद को गिरफ्तार किया है. मेडिकल जांच में अभियुक्त द्वारा नशा सेवन करने की पुष्टि हुई.